लखनऊ/एबीएन न्यूज। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में लखनऊ मंडल पर सोमवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 15120 जनता एक्सप्रेस में लखनऊ से प्रतापगढ़ के बीच तथा 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ के मध्य गहन जांच की गई।
अभियान में 6 टिकट चेकिंग स्टाफ, 2 आरपीएफ कर्मी और 2 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CMI) शामिल थे। जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 126 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे कुल ₹65,730 की राशि रेलवे राजस्व के रूप में वसूल की गई।
अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना और रेलवे राजस्व की हानि रोकना था। लखनऊ मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
![]()











