Haryanvi Song: हरियाणा की जानी मानी एक्ट्रेस और डांसर सपना चौधरी जिस महफिल में होती है, समा बांध देती हैं. अपनी खूबसूरती और अपने डांस से तो वह स्टेज पर आग लगा देती हैं. नूरानी चेहरे वाली वो बला की खूबसूरत जब हरियाणवी लुक में नजर आती है, लोगों के दिल पर छुरियां चल जाती हैं. अपनी एनर्जी और डांस मूव्स से तो वह हर महफिल की रोनक चार गुना बढ़ा देती हैं. यूं तो उन्होंने कई हरियाणवी हिट गाने किए हैं. लेकिन उनका गाना पानी छलके तो इतना बड़ा हिट हुआ था कि आज भी लोग इस गाने को भूल नहीं पाए हैं. इस गाने को 270 मिलियन व्यूज मिले हैं. गाने में वह गांव की देसी बहू के रोल में नजर आई थीं. लेकिन बला की खूबसूरत एक्ट्रेस को देख हरियाणा के गबरू जवानों के तो दिल पर छुरियां चल गई थीं. उनका ये गाना आज भी हर पार्टी की शान बना हुआ है.










