Last Updated:
गौहर खान और जैद दरबार के घर बेटे का जन्म हुआ है. इंस्टाग्राम पर कपल ने खुशखबरी दी. गौहर का यह दूसरा बेटा है, बड़े बेटे का नाम जैहान है.

गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गुडन्यूज को सुनाया. जैसे ही उन्होंने मां बनने की बात बताई तो उन्हें तमाम सेलेब्स बधाई भी देने लगे.
गौहर खान ने सुनाई गुडन्यूज
गौहर खान ने इंस्टाग्राम एक तस्वीर शेयर की. जिसमें लिखा है कि जेहान की खुशी का ठिकाना नहीं है. जेहान को भाई मिल गया है. गौहर खान की डिलीवरी 1 सितंबर को हुई थी. उन्होंने सभी को प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद कहा.
View this post on Instagram
![]()










