ओबरा/एबीएन न्यूज। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सितम्बर माह के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 6 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। तहसील ओबरा में आयोजित इस समाधान दिवस पर स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विशेष कैम्प लगाए जाएंगे।
मुख्य व्यवस्थाएं:
पेंशन योजनाएं – नया पेंशन ऑनलाइन कराने व केवाईसी कार्य की सुविधा।
दिव्यांग प्रमाण-पत्र – आधार कार्ड, मोबाइल (OTP हेतु), आवेदन की प्रति व चार फोटो के साथ दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र जारी।
आयुष्मान कार्ड – स्वास्थ्य लाभ हेतु मौके पर कार्ड बनवाने की सुविधा।
श्रम विभाग योजनाएं – पात्र श्रमिकों को लाभार्थी बनाने हेतु आवेदन व सत्यापन।
वृद्धावस्था पेंशन – 60 वर्ष से अधिक आयु वाले पात्र व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों के साथ लाभ उठा सकते हैं।
निराश्रित महिला पेंशन – पति की मृत्यु उपरान्त पात्र महिलाओं को ₹1000 मासिक पेंशन का लाभ।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – बालिकाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य सुदृढ़ करने हेतु पात्र परिवारों को सहायता।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना – परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर ₹30,000 की आर्थिक सहायता।
जिलाधिकारी ने अपील की है कि पात्र लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर (OTP हेतु), फोटो व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैम्प में अवश्य पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाएं।
![]()












