बीना/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। एनसीएल बीना परियोजना के रामजानकी मंदिर परिसर स्थित तालाब पर रविवार को सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ जितिया पर्व मनाया। मातृत्व शक्ति और पुत्रों की दीर्घायु से जुड़ा यह पर्व पूरे क्षेत्र में उल्लास और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि यह व्रत पुत्रों की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। महिलाएं सुबह तालाब में स्नान कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान जितियावाहन की पूजा-अर्चना करती हैं और पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। इस उपवास के दौरान न तो अन्न ग्रहण किया जाता है और न ही जल।
पूजा-पाठ के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर धर्म और आस्था का संदेश दिया। क्षेत्र में इस पर्व को लेकर पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा।
![]()












