Last Updated:
They Call Him OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ के दूसरे दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां 63.75 करोड़ रुपए कमाए, वहीं, दूसरे दिन इसका आधा भी नहीं कमा सकी.
मुंबई. OG Box Office Collection Day 2: पवन कल्याण की एक्शन थ्रिलर ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म को पहले दिन ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन दूसरे भारी गिरावट देखने को मिली. बावजूद इसके फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. क्रिटिक्स ने फिल्म को मिला-जुले रिव्यूज दिए हैं. सुजीत ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में कुल कलेक्शन 104 करोड़ रुपए का किया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने शुक्रवार को अनुमानित 19.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि पहले दिन फिल्म ने 63.75 करोड़ रुपए कम कमाए. दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से भले ही कम रही, लेकिन दो दिन में 84.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इनसे भी पहले प्रीमियर डे पर फिल्म ने 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुल 104 करोड़ रुपए कमा लिए. पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर एक्शन ‘दे कॉल हिम ओजी’ से पवन ने दमदार कमबैक किया है. यही वजह है कि फैंस बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. फिल्म को इसकी कमजोर कहानी के कारण दर्शकों से मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()










