गोरखपुर/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री उदय बोरवणकर ने 27 सितम्बर 2025 को गोरखपुर कैंट स्टेशन और गोरखपुर छावनी स्थित टी.एम.सी. कारखाना का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि, मुख्य इंजीनियर/टी.एम.सी. श्री संजय यादव, वरिष्ठ रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने गोरखपुर कैंट स्टेशन के यू.टी.एस. एवं पी.आर.एस. काउंटर, यात्री सुख-सुविधाओं और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दिव्यांगजन हेतु सुविधाओं को बढ़ाने, प्लेटफॉर्म पर मानक साइनेज लगाने, प्रसाधन एवं रेलवे ट्रैक की स्वच्छता पर विशेष बल दिया। साथ ही स्टेशन के द्वितीय प्रवेश एवं रोड ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) के साइट प्लान का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री बोरवणकर ने स्टेशन पर वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर पैनल लगाने तथा फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.) पर सुरक्षा जाली लगाने के भी निर्देश दिए।

इसके बाद महाप्रबन्धक ने गोरखपुर छावनी स्थित टी.एम.सी. कारखाना का निरीक्षण किया और ट्रैक मशीनों के अनुरक्षण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ट्रैक मशीनों का अनुरक्षण उच्च प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए ताकि रेलवे ट्रैक के रख-रखाव में कोई समस्या न हो। उन्होंने मशीनों में बार-बार होने वाली विफलताओं पर चिंता जताई और बी.सी.एम.-362 ट्रैक मशीन के पार्ट्स की समीक्षा कर सुधारात्मक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने पर विशेष जोर दिया।
![]()












