लखनऊ/एबीएन न्यूज। ‘स्वच्छ उत्सव’ थीम के अंतर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम, फ्रैट एवं डीएम श्री महेन्द्र सिंह के निर्देशन में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत मंडल के कार्यालयों, संस्थागत भवनों, रेलवे स्कूलों, रेलवे ट्रैकों, स्टेशनों और ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे परिसरों में स्थित नदियों, झीलों, तालाबों और नालों की भी सफाई की गई।
गोण्डा परिक्षेत्र में रेलवे कॉलोनियों और कार्यालयों की साफ-सफाई कराई गई। इसके साथ ही कॉलोनी में स्थित ओवरहेड टैंक संख्या 8 और तालाब पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता के ये प्रयास न केवल यात्री सुविधा बढ़ाएंगे बल्कि सामाजिक जागरूकता में भी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
![]()












