Last Updated:
डायरेक्टर शशांक खेतान बॉलीवुड में रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं. अब उनकी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे. इस बीच डायरेक्शन में फिल्म में एक्टर के किरदार को लेकर बात की.
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.नई दिल्ली. वरुण धवन अपनी नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ लेकर आ रहे हैं. यह रोमांटिक मूवी अगले कुछ दिनों में थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है. इसका डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है. वह बॉलीवुड में रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं. उन्होंने खुलासा किया कि वरुण का किरदार असल में कितना अलग और अनोखा है.
वरुण धवन का किरदार कुछ लोगों से प्रेरित
उन्होंने आगे बताया कि वरुण का किरदार उन्होंने असली जिंदगी में मिले कुछ लोगों से प्रेरित होकर बनाया है. जब भी कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करता है, तो वे उसकी कुछ आदतें या खासियतें अपनी फिल्मों में किरदारों के जरिए दिखाते हैं.
फिल्म को लिए वरुण धवन को क्यों चुना?
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने वरुण धवन को ही क्यों चुना, तो शशांक ने कहा, ‘इस कहानी की शुरुआत ही वरुण के साथ हुई थी. यह विचार हम दोनों ने मिलकर विकसित किया था, इसलिए मुझे वरुण के अलावा कोई और इस भूमिका के लिए फिट नहीं लगा. वरुण के साथ मेरी यह तीसरी फिल्म है. हम दोनों के बीच एक खास क्रिएटिव समझ है, जिससे फिल्म बनाने की प्रक्रिया आसान और मजेदार हो जाती है. वरुण के साथ काम करना हमेशा एक सुकून देने वाला अनुभव होता है.”
2 अक्टूबर को रिलीज होगी मूवी
फिल्म की कास्टिंग पर बात करते हुए शशांक खेतान ने कहा, ‘कहानी तैयार होने के बाद मुझे लीड कलाकारों का चुनाव करने में कोई परेशानी नहीं हुई. जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल जैसे टैलेंटेड कलाकारों ने फिल्म को मजबूती दी है. फिल्म की कहानी ग्रैंड इंडियन वेडिंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें परिवार, प्यार, झगड़े और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इस साल दशहरे के मौके पर यानी 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()










