लखनऊ/एबीएन न्यूज। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2025 को उत्तर रेलवे, नई दिल्ली के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने अपने आगमन के दूसरे दिन अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़े विभिन्न स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक श्री वर्मा ने व्यासनगर एवं शिवपुर स्टेशनों का अवलोकन किया। शिवपुर के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मार्ग में संचालित एक मालगाड़ी का भी परीक्षण/जाँच किया। इसके पश्चात उन्होंने बाबतपुर, जाफराबाद एवं मडियाहू स्टेशनों का गहन निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं के विस्तार की समीक्षा की।

जंघई स्टेशन पर उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर स्टेशन विकास की जानकारी साझा की। इसी क्रम में फूलपुर एवं कुंडा हरनामगंज स्टेशनों पर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। अंत में ऊंचाहार स्टेशन पर भी महाप्रबंधक ने मीडिया से संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति पर प्रकाश डाला।

महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि “अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेल की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके अंतर्गत चयनित स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इससे यात्रियों को अत्याधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण के साथ विश्वस्तरीय अनुभव प्राप्त होगा।” आज के निरीक्षण कार्यक्रम में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा सहित सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
![]()












