माधुरी दीक्षित की हमशक्ल ने रीक्रिएट किया ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’, लोग बोले- ‘Meesho से ऑर्डर की हुई
माधुरी दीक्षित की हमशक्ल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. एक हमशक्ल ऐसी है जो खूब एक्ट्रेस को फॉलो करती हैं. उनके गानों पर रील बनाती हैं और उनके जैसा मेकअप करके फैंस के बीच पॉपुलर हैं. इस इंफ्लूएंसर का नाम भी मधु शर्मा है. जो हमेशा धक धक गर्ल के गानों पर वीडियो बनाती हैं. कुछ समय पहले उन्होंने हम आपके हैं कौन फिल्म के गाने दीदी तेरा देवर दीवाना पर रील बनाई थी. जहां वह बिल्कुल एक्ट्रेस जैसी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही थीं. लेकिन कुछ फैंस हैं जो उन्हें ट्रोल भी करते हैं और कहते हैं कि वह कभी भी माधुरी जैसा नहीं बन सकती हैं. कुछ ने तो ये भी कहा कि मीशो से खरीदी हुई माधुरी दीक्षित हैं.
![]()










