Last Updated:
Vijay Deverakonda Car Accident: विजय देवरकोंडा ने तीन दिन पहले रश्मिका मंदाना से कथित तौर पर सगाई की थी. वे फिर परिवार के साथ श्री सत्य साई बाबा की महा समाधि के दर्शन के लिए पहुंचे. अब एक्टर की कार की एक्सीडेंट की खबर ने फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है. एक्टर ने घटना पर अपना रिएक्शन भी दिया है.
नई दिल्ली: एक दुखद खबर सामने आई है. तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक्टर विजय देवरकोंडा की कार कथित तौर पर दुर्घटना का शिकार बन गई है. पता चला है कि एक्टर विजय देवरकोंडा सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. हालांकि, विजय देवरकोंडा की टीम ने अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है.
विजय देवरकोंडा को लेकर अफवाहें हैं कि उन्होंने रश्मिका मंदाना के साथ निजी सेरेमनी में सगाई कर ली है. सगाई के 3 दिन बाद सुपरस्टार की कार के एक्सीडेंट की खबर फैंस को मायूस कर रही है. विजय देवरकोंडा अपने परिवार के साथ श्री सत्य साई बाबा की महा समाधि के दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिसके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैंस ने पाया कि उन्होंने अपनी उंगलियों में अंगूठी पहनी हुई है, जिससे उनकी सगाई की खबरें फैंस को सही लग रही हैं. दोनों सितारे लंबे वक्त से अपने अफेयर की अफवाहों के चलते सुर्खियों में रहे हैं.
Actor Vijay Deverakonda and his family met with an accident… Vehicle number TG 09 D 6939…
![]()










