Last Updated:
एक्टर और सिंगर राहुल देशपांडे ने हाल में ही पत्नी नेहा से अलग होने के बारे में बताया. दोनों तलाक ले चुके हैं. मगर राहुल के जन्मदिन पर तलाक के बाद पहली बार नेहा ने कुछ कहा है जिसे पढ़कर सबका ध्यान अटक गया है.
फेमस सिंगर और एक्टर राहुल देशपांडे ने पिछले महीने फैंस को शॉक्ड कर दिया. जब उन्होंने और उनकी पत्नी नेहा देशपांडे ने 17 साल की शादी पर फुल स्टॉप लगाया. दोनों ने ही अलग होने का फैसला लिया. उनके फैंस इस जोड़ी को खूब प्यार देते थे लेकिन अलग होता देख सबका दिल मायूस हो गया.

अब तलाक के ऐलान के बाद नेहा देशपांडे का पहला पोस्ट सामने आया है. राहुल के बर्थडे पर नेहा ने खास पोस्ट शेयर किया. जिसे पढ़कर फैंस भी देखते रह गए.

नेहा देशपांडे ने लिखा, ‘आप मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे इंसान हैं. आपका दिन खुशियों से भरा रहे.’ बस ये पोस्ट देखकर फैंस भी खुश हो गए. कुछ तो उम्मीद करने लगे कि क्या दोनों फिर से साथ आ सकते हैं. बेशक राहुल और नेहा ने अलग होने का फैसला लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी एक दूसरे को फॉलो करते हैं.

2 सितंबर 2025 को राहुल देशपांडे ने इंस्टाग्राम हैंडल से तलाक के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि वह पत्नी नेहा से अलग हो रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया. साथ ही फैंस से प्राइवेसी के लिए कहा.

राहुल देशपांडे ने पोस्ट में ये भी बताया कि दोनों ने आपसी समझ और एक दूसरे के सम्मान से ये अलग होने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं, पिछले साल सितंबर में ही दोनों का तलाक फाइनल हो गया था.

राहुल देशपांडे और नेहा की एक बेटी रेणुका भी हैं. उन्हें लेकर उन्होंने बताया कि बेटी के लिए दोनों हमेशा बांध की तरह साथ खड़े रहेंगे. वह मिलकर ही बेटी की परवरिश आगे भी पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे.

राहुल देशपांडे का जन्म 10 अक्टूबर 1979 को हुआ. वह पुणे से आते हैं. राहुल का प्यार म्यूजिक के प्रति हमेशा से था. पंडित वसंतराव के पोते और प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक राहुल देशपांडे ने फेमस हस्तियों से म्यूजिक सीखा और इसी दिशा में करियर भी संवारा.
![]()











