लखनऊ/एबीएन न्यूज। भारतीय रेल द्वारा 01 से 15 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2025’ के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम, फ्रेट एवं डीएम) श्री महेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कई पहलें की गईं।
इस क्रम में बस्ती रेलवे स्टेशन पर ‘स्वच्छता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान’ का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को स्टेशन परिसर और अपने आस-पास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार गोण्डा स्टेशन पर भी अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता शपथ दिलाई गई। रेस्ट हाउस और कॉलोनी की सफाई कराई गई तथा कॉलोनीवासियों के बीच स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।
मंडल स्तर पर आम जनमानस में सफाई के महत्व को रेखांकित करने के लिए रेलवे स्टेशनों और परिसरों में उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
![]()











