सोनभद्र/एबीएन न्यूज। विकास खंड दुद्धी के परिसर में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता एवं अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और अन्य उपकरण वितरित किए।
कार्यक्रम में कुल 40 ट्राईसाइकिल, 10 व्हीलचेयर, 10 कान की मशीन, 10 स्मार्ट केन, 31 जोड़ी बैसाखी तथा 5 लीप्रोसी किट का वितरण किया गया। उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजन अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, खण्ड विकास अधिकारी श्री राम विशाल चौरसिया, एडीओ समाज कल्याण श्री मानवेंद्र कुमार, दिव्यांगजन विभाग के श्री सुयश कुमार शुक्ल, सहायक अध्यापक (एल.टी. ग्रेड) श्री गोलू कुमार, जूनियर असिस्टेंट श्री विनय, मोहम्मद तलहा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में और भी पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि किसी को भी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहना पड़े।
![]()














