Last Updated:
कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी काहलों पर फायरिंग हुई, आरोप रोहित गोदारा गैंग पर है. गैंग ने फेसबुक पोस्ट में जिम्मेदारी ली और परिवार को भी धमकी दी है. चलिए बताते हैं आखिर तेजी काहलों किन गानों से फेमस हुए.
फेमस पंजाबी सिंगर तेजी काहलों पर कनाडा में हमला हुआ है. दावा किया गया कि सिंगर पर फायरिंग हुई है. राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा पर इस गोलीबारी का इल्जाम लगा है. गैंग ने खुद एक पोस्ट कर तेजी काहलों गोली चलाने की जिम्मेदारी ली है. साथ ही गैंग ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ये हमला किया. चलिए बताते हैं फेसबुक पोस्ट में क्या कहा गया है.
तेजी काहलों पर चली गोली

गैंग से जुड़े कथित पोस्ट में लिखा, ‘राम राम भाईयों. कनाडा में तेजी काहलों पर जो गोलीबारी हुई है. वो हमने करवाई है. पेट पर गोलियां लगी है. अगर इसे समझ आया तो ठीक वरना अगली बार पूरा समझा देंगे. जो भी कनाडा में हमारे भाइयों की मुखबरी करेगा और दुश्मनों को पैसा फाइनेंस करेगा तो उसका यही हाल होगा.’
परिवार को भी दी धमकी
इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘ हमारे भाइयों की तरफ देखना तो छोड़ो जो कुछ गलत सोचेगा भी तो यही हाल होगा जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा. इस गद्दार के चक्कर में किसी ने हमारे भाइयों की तरफ देखा और किसी ने फाइनेंशियल स्पॉट की तो हम अगली पर इसके परिवार को भी नहीं बख्शेंगे. विनाश कर देंगे. ये चेतावनी सब भाईयों, बिजनेसमैन और बिल्डर व हवाला व्यापारियों को भी है. आगे आगे देखो क्या होगा.’ बता दें तेजी काहलों अपने गानों “तेजी काहलों: दो किले” (2014) और “तेजी काहलों: टाइम चक दा” (2016) के लिए जाना जाता है.
ऐसी ही घटना
इस घटना से इसी महीने की शुरुआत में राजस्थान के कुचामन में एक जिम में 40 साल के बिजनेसमैन रमेश रुलानिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें ये घटना कैद हुई. इस घटना को लेकर भी पुलिस को शक था कि रोहित गोदारा गैंग के तार इस घटना से जुड़े हो सकते हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
![]()












