Last Updated:
Movie Fauzi Poster: प्रभास ने जन्मदिन पर अगली फिल्म ‘फौजी’ का पोस्टर रिलीज किया, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, जया प्रदा का भी अहम रोल है. प्रभास कुछ फिल्मों का हिस्सा हैं, जो रिलीज होने को तैयार हैं. उनकी ‘बाहुबली द एपिक’ 31 अक्टूबर को रिलीज होगी और ‘द राजा साहब’ 2026 में आएगी.
नई दिल्ली: सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को नया तोहफा दिया. उन्होंने गुरुवार 23 अक्टूबर को अपनी फिल्म ‘फौजी’ की पहली झलक दिखाई. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में संस्कृत श्लोक लिखा, ‘पद्मव्यूह विजयी पार्थः पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः. गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च योद्धा एषः॥ फौजी.’ पोस्टर में प्रभास का लुक काफी इंटेंस और पावरफुल नजर आ रहा है. उनकी आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा है.

(फोटो साभार: Instagram@actorprabhas)
31 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘बाहुबली द एपिक’
हनु ‘सीता रामम’ जैसी सुपरहिट फिल्म रिलीज कर चुके हैं, जिस वजह से फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं. प्रभास के पास इस समय कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं. उनकी चर्चित फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ 31 अक्टूबर को दुनिया भर पर रिलीज होगी. वहीं, विदेशों में इसका प्रीमियर 29 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा. वहीं, प्रभास की दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है. फिल्म का निर्देशन और लेखन मारुति ने किया है. इसमें प्रभास के साथ-साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
![]()










