Last Updated:
त्रिशा कर मधु ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के ‘राजा जी’ और नीलम गिरी के ‘राजा जी खून कईद’ पर डांस वीडियो पोस्ट किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
मुंबई. भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुरुवार को अपने फैंस के लिए दो खास वीडियो पोस्ट किए, जिनमें डांस के साथ-साथ उनका एक्टिंग टैलेंट भी देखने को मिला. इस बार उन्होंने दो बेहद लोकप्रिय भोजपुरी गानों पर अपने डांस के जलवे दिखाए. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट्स और लाइक्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
पहली वीडियो में त्रिशा कर मधु पवन सिंह के हिट गाने ‘राजा जी’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने गाने के बीट के मुताबिक अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशन को बखूबी पेश किया. वीडियो में उनका आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है. बता दें कि गाने ‘राजा जी’ को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है और बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जबकि संगीत श्याम सुंदर ने दिया है.
View this post on Instagram
![]()












