Last Updated:
Yami Gautam-Emraan Hashmi Haq: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है. एक्ट्रेस ने पति विक्की जैन के बॉलीवुड डेब्यू पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी तारीफों के पुल बांधे और उनका हौसला बढ़ाया. फिल्म के प्रीमियर पर विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के साथ पूरी स्टारकास्ट और एकता कपूर भी नजर आईं.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ से बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर डेब्यू किया है. इस मौके पर एक्ट्रेस ने पति की तारीफ की. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘प्रिय पति, आज वो दिन आ गया है, जब आपकी फिल्म हक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक प्रोड्यूसर के तौर पर आपका नया सफर शुरू हो गया है और मुझे आप पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि मैं आपकी जिंदगी का हिस्सा हूं और इस खास पल को देख पा रही हूं.’
एक्ट्रेस ने विक्की के सफर को याद करते हुए लिखा, ‘बिलासपुर से लेकर मुंबई तक आपका सफर रहा है और आपने ये सब कुछ अपनी मेहनत, विश्वास और लगन से हासिल किया है. मुझे यकीन है कि आपको ये सब कुछ एक सपने को सच करने जैसा लग रहा होगा, क्योंकि यह सब आपकी मेहनत और आत्मविश्वास का नतीजा है. आप जितना भी आगे बढ़ो, हमेशा याद रखो कि आपने शुरुआत कहां से की थी और हमेशा जमीन से जुड़े रहो, नम्र रहो और उन लोगों को कभी मत भूलो, जिन्होंने आपका साथ तब दिया, जब आपके पास कुछ भी नहीं था.
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के लिए शेयर किया पोस्ट
View this post on Instagram
![]()










