Last Updated:
हीरोइन ने अपनी चमक डेब्यू फिल्म से ही बिखेर दी थी, लेकिन उन्हें अपनी खूबसूरती की वजह से काफी रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था. उन्होंने जब एक्टिंग में अपना टैलेंट दिखाया, तो फिल्ममेकर उनकी उपेक्षा नहीं कर पाए. एक्ट्रेस को असली पहचान उस फिल्म से मिली, जिसमें उन्होंने मां का रोल निभाकर नेशनल अवॉर्ड जीता था. क्या आपने पहचाना?
नई दिल्ली: कुछ वक्त के लिए ही सही, हीरोइन की सुंदरता उनके लिए अभिशाप बन गई थी. उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना किया. उन्होंने फिर ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्मों से अपना टैलेंट दिखाया और फिल्ममेकर की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में से एक बन गईं.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफल होना आसान नहीं है, खासकर जब आपका सिनेमा से दूर-दूर तक नाता न हों. इस मुश्किल दुनिया में सफल होने के लिए कई उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं कृति सेनन, जिन्होंने सभी बाधाओं को पार कर अपनी अभिनय क्षमता से कई लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है.

सिनेमा में कदम रखने से पहले कृति सेनन दिल्ली में इंजीनियरिंग की स्टूडेंट थीं, हालांकि उनके सपने बहुत बड़े थे. उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनकी ताजगी भरी अपीयरेंस और आत्मविश्वास ने तुरंत सबका ध्यान खींचा और बाकी सब इतिहास है.

कृति सेनन ने अपने टैलेंट से अपनी पीढ़ी की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं. कृति ने 2021 में फिल्म ‘मिमी’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को चौंका दिया था. उनके इस किरदार ने उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिलाया, जिससे वह भारत की बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल हो गईं.

कृति ने 2015 की फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान के साथ भी दिल जीता, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कृति को कभी ‘ज्यादा गुड लुकिंग’ होने की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था? यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है.

कृति ने एचटी डिजिटल को दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा, ‘ऐसे दिन थे जब मैं परेशान और चिढ़ी हुई थी. कुछ दिनों तक मैं रोती रहती थी, क्योंकि मुझे बिजी रखने के लिए कुछ नहीं था. कुछ लोग जो मुझसे मिले, वे कहते थे कि मुझमें कुछ सही नहीं है. किसी ने कहा, ‘तुम बहुत अच्छी दिखती हो.’

कृति ने आगे कहा, ‘स्क्रीन पर रियलिस्टिक दिखने के लिए तुम्हारे अंदर कुछ खामियां होनी चाहिए. मुझे लगता है कि मैंने खुद को नीचा महसूस किया, लेकिन मेरे पास ऐसे लोग भी थे जो मुझ पर बहुत विश्वास करते थे. यही आपको चाहिए. मुझे लगता है कि इससे मुझे थोड़ा और आत्मविश्वास मिला.’

कृति को जब एक्टिंग में सफलता मिली, तो उन्होंने खुद का विस्तार किया. उन्होंने साल 2023 में अपनी ब्यूटी ब्रांड ‘हाइफन’ लॉन्च की. इस ब्रांड ने सिर्फ 2 साल में 400 करोड़ रुपये का रिवेन्यू हासिल किया .

एक्ट्रेस ‘मिस टेकन’, ‘द ट्राइब’ और एक प्रोडक्शन कंपनी ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ भी चलाती हैं. उन्होंने अलीबाग में 2000 स्क्वायर फुट का प्लॉट भी खरीदा है और जुहू में एक लग्जरी तीन बेडरूम का घर भी है.

कृति के पास कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें एक ऑडी क्यू7 एसयूवी, एक मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और एक बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज शामिल हैं. सीएनबीसीटीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन की कुल संपत्ति अब 82 करोड़ रुपये (2024 तक) है.
![]()












