सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद सोनभद्र में आगामी दिनों में होने वाले मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित भ्रमण एवं “जनजातीय गौरव दिवस” कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को चोपन में व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गोंड़, कांशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह पटेल, विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, तथा मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान मा. मंत्री और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्थल की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, बैरिकेडिंग और हेलीपैड पर सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी अधूरे कार्य समयसीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएं, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अन्य अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()











