सोनभद्र/एबीएन न्यूज। महामहिम माननीय राज्यपाल, असम श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का 12 नवंबर 2025 को जनपद सोनभद्र आगमन निर्धारित है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल महोदय मिर्जापुर से प्रस्थान कर सायं 4 बजे रॉबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम तेन्दू पहुंचेंगे, जहां वे रमेश मिश्रा के आवास पर पधारेंगे। इसके उपरांत महामहिम का काफिला सर्किट हाउस चुर्क के लिए रवाना होगा, जहां उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।
अगले दिन 13 नवंबर 2025 को महामहिम राज्यपाल सर्किट हाउस से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11 बजे श्री शीतला प्रसाद आचार्य के निवास स्थान पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12:50 बजे ग्राम पटना (ब्लॉक चतरा) स्थित शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।
महामहिम राज्यपाल अपराह्न 1 बजे ए.आर.आर. शिव मंदिर परिसर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलांबर-पीताम्बर खरवार स्मृति सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रमों के पश्चात महामहिम का काफिला विष्णुपुरी कॉलोनी, रामनगर (वाराणसी) के लिए प्रस्थान करेगा।
![]()












