Aaj Ka Meen Rashifal 21 November 2025 in Hindi: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा. चन्द्रमा नवम भाव में होने से शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा. नए कामों की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा.
मीन व्यवसाय राशिफल
अतिगंड और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से बिजनेस में समय आपके पक्ष में रहेगा. नए अवसर मिलेंगे और परिस्थितियाँ अनुकूल बनेंगी. बिजनेसमैन को किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचना चाहिए. मेहनत का रास्ता भले धीमा हो, लेकिन वही सुरक्षित और सफल परिणाम देगा.
मीन नौकरी राशिफल
अन-एम्प्लॉइड लोगों को जॉब से संबंधित ईमेल या इंटरव्यू कॉल मिलने की संभावना है. एम्प्लॉयड पर्सन को आज दिन की शुरुआत स्पष्ट प्लानिंग के साथ करनी होगी. कार्यों को नियमबद्ध तरीके से पूरा करेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे.
मीन परिवार और लव राशिफल
परिवार में चल रही अनबन आपकी मध्यस्थता से दूर होगी और माहौल में सुधार आएगा. सुनफा योग के प्रभाव से लव और मैरिड लाइफ में मधुरता बढ़ेगी. पार्टनर के साथ शॉपिंग या कोई आउटिंग प्लान हो सकता है, जिससे रिश्ते में निकटता बढ़ेगी.
समाज से जुड़े कामों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और किसी कल्याणकारी कार्य में योगदान देने का अवसर मिलेगा.
मीन युवा और छात्र राशिफल
किसी बड़े या प्रतिष्ठित कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते थे, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है. स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन तीनों के लिए दिन बेहतर रहेगा. नई सीख, प्रदर्शन और रचनात्मकता में उन्नति होगी.
मीन हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. खान-पान और रूटीन में थोड़ी लापरवाही भी परेशानी दे सकती है.
- भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू
- भाग्यशाली अंक 1
- अशुभ अंक 4
Disclaimer यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और विश्लेषण पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें.










