Last Updated:
लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे पॉपुलर टीवी कपल ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत बेहद सादगी और खूबसूरती से की. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स इस खूबसूरत जोड़ी को प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं. वो कपल कोई और नहीं एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और एक्टर संदीप बसवानामें हैं.
नई दिल्ली. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आ चुके कपल अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने फाइनली शादी रचा ली है. दोनों पिछले 23 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. अब जाकर दोनों एक-दूजे के हुए हैं. कपल ने शादी की फोटो शेयर करते हुए एक खूबसूरत नोट भी शेयर किया है.
सच्चे प्यार की मिसाल कायम कर रहे क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल फेम एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और एक्टर संदीप बसवाना ने 23 साल बाद अपने प्यार को शादी का नाम दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. कपल ने 16 नवंबर 2025 को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में सात फेरे लिए. कपल की शादी में परिवार के खास लोग ही शामिल हुए.
इसलिए रचाई 23 साल बाद शादी
संदीप ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि अश्लेषा और मैं अप्रैल में वृंदावन गए थे और वहां के राधा कृष्ण मंदिरों को देख हमने एक अलग ही अनुभव हुआ. हमने वहां जाकर एक गहरा जुड़ाव महसूस किया.वहां जाते ही हमें 23 साल बाद शादी करने के बारे में सोचने का मौका मिला और हमारे परिवार वाले भी लंबे समय से इसी पल का इंतजार कर रहे थे. हम इस शादी को बहुत सिंपल रखना चाहते थे.
View this post on Instagram
![]()











