मुरादाबाद डीएम ने प्रदेश सरकार की योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए चार और पांच जून की तिथियां तय की हैं। उन्होंने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक स्थल का चयन करेंगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन ने बताया कि चार दिसंबर को सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादियां होंगी। डीएम ने पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम सदर और ठाकुरद्वारा को अधिकारी बनाया है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त, बीडीओ मुरादाबाद और बीडीओ भगतपुर होंगे। इसी प्रकार पांच जून को कुंदरकी, कांठ और बिलारी की बेटियों का सामूहिक विवाह कराने के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है।
जिले में 567 बेटियों का सामूहिक विवाह आयोजित होंगे। प्रदेश सरकार ने प्रति विवाह की रकम बढ़ाकर एक लाख कर दी है। इस मामले में ब्लॉक स्तर पर पात्रों का चयन किया गया है।












