हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी जब स्टेज पर उतरती हैं तो भीड़ खुद-ब-खुद थिरकने लगती है, ऐसा ही नजारा एक 7 साल पुराने वीडियो में देखने को मिलता है, जिसे Sonotek Punjabi ने रिलीज किया था. गाने के बोल हैं ‘तेरी आंख्या का यो काजल’. सपना स्टेज पर जमकर डांस कर रही हैं. सूट-सलवार में सपना ने कातिलाना डांस दिया पूरा मैदान तालियों और हूटिंग से गूंज उठा. भीड़ में दूर-दूर तक एक भी महिला दर्शक नजर नहीं आ रही थी. ये गाना आज यूट्यूब पर 629 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, जो बताता है कि सपना चौधरी का जलवा सिर्फ हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में छाया रहा.
![]()










