लखनऊ/एबीएन न्यूज। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 24 रेलकर्मियों ने 30 नवंबर 2025 को रेल सेवा का उत्कृष्ट रूप से निर्वहन करते हुए सेवानिवृत्ति ग्रहण की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में एक गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी को समापन भुगतान प्रपत्र (Final Settlement Papers) प्रदान किए गए।
रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी कर्मचारियों की समापन राशि उनके नामांकित बैंक खातों में आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि रेल सेवा में इन कर्मचारियों द्वारा निभाई गई निष्ठा और जिम्मेदारी सराहनीय है। श्रीमती भटनागर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना की। रेलवे परिवार ने इन 24 कर्मचारियों के सेवा-समर्पण को सम्मानपूर्वक याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
![]()












