सनी देओल ने जितना धमाल एक्शन फिल्मों से मचाया है. वह उतना ही धुआंधार परफॉर्मेंस रोमांटिक फिल्मों में भी दे चुके हैं. तभी तो उनकी फिल्म इम्तिहान का रोमांटिक गाना आज भी छाया हुआ है. सनी देओल के साथ रवीना टंडन की जोड़ी देखने को मिली थी. दोनों की केमिस्ट्री आज भी दर्शक नहीं भूल पाए हैं. इस गाने का नाम है इस तरह आशिकी का असर छोड़ जाऊंगा. गाने में दोनों एक दूसरे की आंखों में डूब जाते हैं. इस गाने को अमित कुमार ने गाया तो म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक थे. फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आए थे.
![]()











