Last Updated:
एक होती है फिल्म की कहानी और एक होती है फिल्म बनाने के पीछे की कहानी. फिल्ममेकिंग के दौरान भी कई किस्से कहानियां घटित होती हैं. कभी कास्ट में बड़े बदलाव आते हैं तो कभी शूटिंग में तो कभी गाने बनाने के पीछे लंबी चौड़ी दास्तां छुपी होती है.
ऐसे ही एक कहानी हम लेकर आए हैं. 1994 की फिल्म के बारे में जिसमें 3 भाईयों की स्टोरी को दिखाया गया था. दिलचस्प बात ये थी कि इन तीनों भाइयों का कनेक्शन कपूर खानदान के भाइयों से था. चलिए बताते हैं कैसे. दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 1994 में आई इक्के पे इक्का की. ये एक एक्शन फिल्म थी जिसे राज एन. सिप्पी ने डायरेक्ट किया था.

फिल्म में अक्षय कुमार, शांतिप्रिया से लेकर मौसमी चटर्जी लीड रोल में थे तो अनुपम खेर, पंकज धीर, टीकू तलसानिया, गुड्डू मारूति, सुधीर, हरीश पटेल और चांदनी जैसे सितारे सपोर्टिंग रोल में थे. ‘इक्के पर इक्का’ की कहानी तीन भाइयों की थी. जिनकी सगाई तीन बहनों से होती है. मगर इनके पिता को एहसास होता है कि ये 6 के छह अभी शादी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार ने मौसमी चटर्जी के साथ काम किया था. फिल्म में अनुपम खेर के किरदार की पत्नी नहीं होती तो मौसमी चटर्जी के हसबैंड नहीं होती. फिल्म में कौशल्या देवी (मौसमी चटर्जी) के पति की फोटो के रूप में संजीव कुमार की तस्वीर दिखाई गयी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘इक्के पर इक्का’ में अक्षय कुमार के साथ उनके भाइयों के रोल में पंकज धीर और पृथ्वी नजर आए. इन तीनों भाईयों का नाम का कनेक्शन कपूर खानदान से था.

दरअसल राज कपूर के तीन बेटों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर से प्रेरित होकर फिल्म के तीन केरेक्टर के नाम तय हुए थे. इस तरह रणधीर (पंकज धीर), ऋषि (पृथ्वी) और राजीव (अक्षय कुमार) नाम फिल्म में देखने को मिले.

अक्षय कुमार और मौसमी चटर्जी जैसे बड़े नाम होने के बाद भी इक्के पे इक्का को बॉक्स ऑफिस पर कोई बचा न सका. ये फिल्म फ्लॉप रही.

राज एन सिप्पी ने इस फिल्म का नाम इक्के पर इक्का अपनी पिछली सुपरहिट फिल्म सत्ते पर सत्ता की वजह से रखा था. दोनों के नाम तो एक जैसे रख लिए लेकिन रिजल्ट वैसा न रहा जैसा राज चाहते थे.

राज सिप्पी वो डायरेक्टर हैं जिन्होंने अक्षय कुमार पर सबसे पहले विश्वास जताया था. उनकी डेब्यू फिल्म राज के साथ ही थी. साल 1991 में राज एन. सिप्पी ने ही अक्षय कुमार को सौगंध फिल्म से लॉन्च किया था.
![]()










