नई दिल्ली. साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की अखंडा 2 फिल्म की रिलीज टल गई है. सिनेमाघरों में यह मूवी 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. यह साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसमें नंदमुरी बालकृष्ण ने लीड किरदार निभाया है और वह डबल रोल में नजर आते हैं. अब नंदमुरी बालकृष्ण की मास एक्शन फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है, जानिए कैसी है ये मूवी.
सेकेंड हाफ में रफ्तार पकड़ती है फिल्म
यूजर ने बताया कि जहां पहले हाफ में फिल्म की कहानी और उसके किरदारों का परिचय देने पर फोकस किया गया है, वहीं दूसरे हाफ में फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ती है. यूजर ने आगे लिखा, ‘यह फिल्म संघर्ष, खलनायक का वर्चस्व और आध्यात्मिक सेटअप के साथ शुरू होती है. फिर दूसरे हाफ के लिए परफेक्ट तरीके से माहौल तैयार करती है. यहीं फिल्म अपने पीक पर पहुंचती है. एक्शन, डिवाइन सीन्स, थमन के धमाकेदार बीजीएम के साथ मास और माइथोलॉजिकल फ्यूजन अपने पीक पर होता है.’
चौंका देगा अखंडा 2 फिल्म का क्लाइमैक्स
रिव्यू में यह भी कहा गया कि फिल्म का क्लाइमैक्स चौंका देता है. यूजर ने लिखा, ‘क्लाइमैक्स मैसिव है- विजुअली ग्रैंड, इमोशनली चार्ज्ड और स्परिचिअुली पावरफुल. अखंडा 2 की आखिरी लड़ाई बड़े पैमाने पर तैयार की गई है, जो दर्शकों को रोमांच देती है और साथ ही रोंगटे भी कर देती है. फिल्म खत्म होने से पहले बालकृष्ण ने अपना बीस्ट मोड दिखाया है. वहीं, खलनायक और सपोर्टिंग एक्टरस कहानी में असली तनाव जोड़ते हैं और नैरेटिव को मजबूती से सपोर्ट करते हैं.’
फुल मास एंटरटेनर है अखंडा 2 फिल्म
यूजर का कहना है कि ‘अखंडा 2′ एक जोरदार, पावरफुल, मास एंटरटेनर फिल्म है. यह मूवी वो सब देती है, जिसकी दर्शक उम्मीद कर रहे थे. इसमें एक्शन, दिव्यता, इमोशंस और प्योर थिएटर एनर्जी है. मास सिनेमा प्रेमियों के लिए मस्ट है मूवी.’
अखंडा 2 में हर्षाली मल्होत्रा का अहम रोल
गौरतलब है क नंदमुरी बालकृष्णा की फिल्म अखंडा 2 का डायरेक्शन बोयापती श्रीनू ने किया है. यह साल 2021 की सक्सेसफुल फिल्म अखंडा का सीक्वल है. फिल्म राम अचंता और गोपीचंद अचंता के 14 रील्स प्लस बैनर तले बनी है. फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता फीमेल लीड में नजर आती हैं. आदि पिनिसेट्टी पावरफुल कैरेक्टर में हैं और हर्षाली मल्होत्रा भी फिल्म में अहम रोल में नजर आती हैं.
![]()











