Last Updated:
शेफाली शाह अपने परिवार के साथ ड्रीम ट्रिप पर निकलीं, बचपन का सपना पूरा हुआ. ट्रिप की चुनौतियों और भावनाओं को इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया है. उन्होंने ट्रिप के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि इस ट्रिप की तैयारी में उन्हें फ्लाइट मिस होने का डर, लबी लाइनें और विंडो सीट नहीं मिलने का डर सता रहा था.
मुंबई. फिल्मों के साथ ही सफल वेब सीरीज में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली शाह इन दिनों परिवार के साथ अपनी ‘जिंदगी में एक बार होने वाली ड्रीम ट्रिप’ पर निकल पड़ी हैं. शेफाली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, सोलो और फैमिली, दोनों ट्रिप के अनुभव पर बात करते हुए फैंस को किस्सा भी सुनाया. शेफाली ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी, दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी. एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन से देखे ट्रिप का सपना आखिरकार पूरा हो रहा है, लेकिन निकलने से पहले का सारा माहौल तनाव भरा था.
शेफाली शाह ने आगे बताया पैकिंग का स्ट्रेस, शाकाहारी खाने की प्लानिंग, इटिनररी में गड़बड़ी, घर से देरी, रात 12 बजे ट्रैफिक जाम, फ्लाइट मिस होने का डर, लंबी लाइनें, विंडो सीट न मिलना और प्यारे पालतू जानवरों को छोड़ने की चिंता, जिसका असर पूरे ‘शाह परिवार शाह कुटुंब’ पर पड़ा.
View this post on Instagram
![]()












