यूपी के शामली जिले के कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में पांच दिन से लापता महिला और उसकी दो बेटियों का मामला अब सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया है। पुलिस पूछताछ में कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी फारुख ने कबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी ताहिरा और दो बेटियों की हत्या कर उनके शव घर के आंगन में दबा दिए।

2 of 6
मौके पर मौजूद ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला
आंगन में दफनाए तीनों के शव
फारुख ने बताया कि उसने पत्नी ताहिरा और बड़ी बेटी आफरीन की गोली मारकर हत्या की, जबकि दूसरी बेटी सहरीन की गला घोंटकर जान ले ली। इसके बाद तीनों शवों को घर के आंगन में शौचालय के लिए पहले से बनाए गए गड्ढे में दबा दिया।

3 of 6
मौके पर मौजूद ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला
पांच दिन से लापता थीं तीनों
इससे पहले फारुख की पत्नी और बेटियां पांच दिन से लापता थीं। फारुख के पिता दाउद ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पूछताछ के दौरान फारुख के बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

4 of 6
मौके पर मौजूद ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला
गांव में दहशत का माहौल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आंगन की खुदाई शुरू कर दी है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों की भारी भीड़ आरोपी के घर के बाहर जुटी हुई है।
झगड़ा कर बिना बुर्के के चली गई थी पत्नी, इसलिए की हत्या

5 of 6
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व फारुख और उसकी पत्नी ताहिरा की रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति बच्चों और उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। जिस पर वह झगड़ा कर अपने मायके मुजफ्फरनगर के नारा गांव में बिना बुर्का लगाए ही चली गई थी।
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने शादी के बाद से ही पत्नी को पर्दे में रखा था। कभी भी वह बिना बुर्का लगाए घर से बाहर नहीं निकली थी। उसके बिना बुर्का लगाए जाने से उसकी इज्जत खराब हो गई थी। इसलिए ही उसने पत्नी की हत्या की। इसके बाद दोनों बच्चियों को भी मार डाला।
![]()













