Last Updated:
इस साल बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला रहा. वहीं, साउथ एक्ट्रेसेज की ज्यादा चर्चा रही. रश्मिका मंदाना ने ‘छावा’,’सिकंदर’ और ‘थामा’ जैसी फिल्मों में काम किया. जबकि जाह्नवी कपूर की दो बड़ी फिल्में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘होमबाउंड’ और ‘परम सुंदरी’ आई.
जाह्नवी कपूर के अलावा कियारा आडवाणी की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ और ‘वॉर 2’ रिलीज हुई और फ्लॉप हुई. इनके अलावा, खुशी कपूर, सोनम वाजवा, कंगना रनौत समेत कई एक्ट्रेसेज की फिल्में आईं, लेकिन न तो उन्हें और न ही उनकी फिल्मों को पॉपुलैरिटी मिली. न ही हिट हुई. साउथ की एक 32 साल की एक्ट्रेस सबसे ज्यादा चर्चित रही. बिना लीड हीरो के इस हीरोइन ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म दी. 9फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

एक दिग्गज डायरेक्टर की बेटी की फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हुई. एक्ट्रेस ने इसमें सुपरहीरो का किरदार निभाया. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और मलयालम इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई. इस फिल्म का नाम ‘लोकाः चैप्टर वन- चंद्रा’ है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

‘लोकाः चैप्टर वन- चंद्रा’ में दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में रहीं. महज 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस पैन इंडिया फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब सराहा. इसे दुल्कुर सलमान ने प्रोड्यूस किया. इसके डायरेक्टर डोमिनिक अरुण हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लोकाः चैप्टर वन- चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस 303.86 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया. भारत में इसने 156 करोड़ रुपए कमाए. इसी के साथ यह 2025 की टॉप इंडियन ग्रॉसर्स फिल्मों में शामिल हुई. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई.

‘लोकाः चैप्टर वन- चंद्रा’ की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है. फिल्म ने केरल के अलावा तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं में भी अच्छा बिजनेस किया. ओवरसीज मार्केट में भी शानदार परफॉर्मेंस रही. थिएट्रिकल रन के बाद 31 अक्टूबर 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू हुई.

‘लोकाः चैप्टर वन- चंद्रा’ में कल्याणी प्रियदर्शन ने चंद्रा का किरदार निभाया है. वह स्वीडन से आकर बेंगलुरु में रहती है. लेकिन इस उसका असली घर कहीं और था– लोकाः की दुनिया में. वह एक यक्षी थी, कल्लियांकट्टु नीली की तरह, जो केरल की लोककथाओं में डर और आकर्षण का प्रतीक है. सदियों से जी रही थी वह, कभी बूढ़ी नहीं होती.

चंद्रा रात में निकलती है. धूप और रोशनी उसकी कमजोरी है. चंद्रा बेंगलुरु में एक छोटा सा अपार्टमेंट लेती है. उसके घर के सामने की बिल्डिंग में सनी और उसके दोस्त है. सनी एक आम लड़का होता है. एक दिन कैफे में चंद्रा को देखा तो उसका दिल धड़क गया. वह नाइट शिफ्ट करती थी, अजीब समय पर घर आती-जाती.

सनी चंद्रा से प्यार कर बैठता है. उस पर नजर रखता है. लेकिन चंद्रा का मिशन था. एक बड़ा खतरा जो शहर पर मंडरा रहा था. एक गिरोह जो ऑर्गन ट्रैफिकिंग करता था, उसके पीछे एक बड़ा क्राइम बॉस गजेंद्रन था. इंस्पेक्टर नचियप्पा उसका साथी, जो औरतों से नफरत करता. चंद्रा को मूठोन ने बुलाया था – वह बुजुर्ग जो लोकाः की दुनिया का रखवाला था.

‘लोकाः चैप्टर वन- चंद्रा’ के क्लाइमैक्स में तोविनो थॉमस और दुल्कुर सलमान की एंट्री होती है. पूरी कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी. यह फिल्म तीन पार्ट में बन रही है. फिल्म में चंद्रा का लीड रोल निभाकर कल्याणी प्रियदर्शन रातोंरात स्टार बन गईं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक उनकी चर्चा हुई.
![]()










