Last Updated:
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है. खून से सना चेहरा, शरीर पर उकेरे गए फुल-बॉडी टैटू और आंखों में उन्माद लिए शाहिद का यह लुक अब तक का सबसे खौफनाक बताया जा रहा है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी और संकेत साफ हैं कि यह वैलेंटाइन पर रोमांस नहीं, बल्कि गहरी उथल-पुथल लेकर आएगी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी फिर से सुर्खियों में है. ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद ये जोड़ी अब फिल्म ‘ओ रोमियो’ में साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म का पहला पोस्ट आज सामने आ गया है, जिसके बाद फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पोस्टर में खून में लथपथ शाहिद कपूर, फुल-बॉडी टैटू में खौफनाक लुक इशारा कर रहा है कि फिल्म उथल-पुथल मचाने वाली है.
विशाल भारद्वाज ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. यह शाहिद का सबसे बोल्ड और ट्रांसफॉर्मेटिव लुक है, जो कैरेक्टर की साइकोलॉजी का हिस्सा है.
कैसा है पोस्टर?
पोस्टर में शाहिद कपूर चीखते हुए नजर आ रहे हैं, उनका चेहरा, गर्दन और हाथ खून से सने हैं, आंखें चौड़ी और मुंह खुला हुआ है. फुल बॉडी टैटू, नेक चेन, रिंग्स और ब्रेसलेट्स के साथ उनका लुक फेरल और साइकोलॉजिकल अनरेस्ट से भरा है. पोस्टर के साथ दिया गया टैगलाइन ‘ओ रोमियो की खुशबू उड़ेगी इस वैलेंटाइन्स’.
View this post on Instagram
![]()










