Last Updated:
Jaipur News: जयपुर की सोशल मीडिया दुनिया में प्रशाली सिंघल एक नामी मॉम ब्लॉगर और लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर हैं. 2019 में अपनी बेटी की फोटो शेयर करके उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा शुरू की और आज उनके लाखों फॉलोअर्स हैं. प्रशाली ने मॉम ब्लॉगिंग और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए कई ब्रांड्स के साथ काम किया है और 10 से अधिक अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं, जिनमें टॉप मॉम ब्लॉगर और इंटरनेशनल आइकॉनिक वुमेन अवॉर्ड शामिल हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.29 लाख फॉलोअर्स हैं.
वैसे तो जयपुर में सैकड़ों सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जो अपने खास कंटेंट के लिए जाने जाते हैं लेकिन प्रशाली सिंघल खासतौर पर निच मॉम ब्लॉगिंग और लाइफस्टाइल के लिए सबसे ज्यादा फेमस हैं. प्रशाली सिंघल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार और जीवन शैली की पोस्ट शेयर करती हैं, जिन्हें लोग खूब पंसद करते हैं. शुरुआत में जब उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी मॉम ब्लॉगिंग की शुरुआत की थी तब उनके 5 हजार फॉलोअर्स थे जो अब अलग-अलग प्लेटफार्म पर लाखों तक पहुंच गए हैं.

प्रशाली सिंघल मॉम ब्लॉगर के लिए इतनी फेमस हैं की उन्हें अब तक दो बार टॉप मॉम ब्लॉगर अवॉर्ड मिल चुका है. इसके अलावा प्रशाली को मुंबई में टॉप-100 इंटरनेशनल आइकॉनिक वुमेन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका हैं. मॉम ब्लॉगर और लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर के लिए उन्हें अब तक 10 से अधिक अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रशाली सिंघल जयपुर की रहने वाली हैं उन्होंने क्रिमिनोलॉजी में मास्टर्स किया है. अगर सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर उनके 1.29 लाख फॉलोअर्स हैं. साथ ही वह BOI द्वारा सम्मानित क्रिएटर हैं, इंफ्लुएंसर प्रशाली सिंघल प्रेरित होकर सैकड़ों महिलाओं ने मॉम ब्लॉगिंग की शुरुआत की हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रशाली सिंघल मॉम ब्लॉगिंग और लाइफस्टाइल के साथ ब्रांड्स प्रोमोशन के लिए भी खूब फेमस हैं. प्रशाली सिंघल ने शुरुआती दौर से ही ब्लॉगिंग के साथ ब्रांड्स को अप्रोच करना और डिजिटल कंटेंट के जरिए काम करना सीखा, जिसके चलते वह अब तक 100 से अधिक ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं. उनका पहला ब्रांड कोलेबोरेशन FirstCry के साथ हुआ था. प्रशाली खासतौर पर सौंदर्य, फिटनेस, भोजन, नृत्य, फैशन, अभिनय, शिक्षा, जीवनशैली के साथ ब्रांड्स का प्रोमोशन करती हैं. जिसके चलते वह मॉम ब्लॉगिंग और लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर के साथ ब्रांड्स प्रोमोशन में भी जयपुर में फेमस हैं.

प्रशाली सिंघल मॉम ब्लॉगिंग और लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ वह फेलो क्रिएटर फ्रेंड के साथ मिलकर जयपुर इन्फ्लुएंसर क्लब की भी चलाती हैं. जिसके जरिए जयपुर के इंफ्लुएंसर्स को काम के अवसर और रेगुलर मीट-अप्स का मौका मिलता हैं. इसी पहल के चलते प्रशाली जयपुर के तमाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में सबसे ज्यादा फेमस हैं.
![]()










