संसद में सोमवार राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हो रही चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। टकराव की वजह भारत और चीन के बीच का तनाव था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसी टकराव का मुद्दा उठाते हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब और एक मैगजीन में छपी रिपोर्ट तक का जिक्र कर दिया।
राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, “यह उस वक्त की बात है, जब चीन के टैंक भारत के क्षेत्र में घुस रहे थे, वे डोकलाम में एक रिज (पहाड़ी भूभाग) पर कब्जा करने वाले थे। यह जनरल नरवणे की आत्मकथा का हिस्सा हैं।” राहुल के इस बयान के बाद ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के चलते संसद को पहले दो बजे, फिर तीन बजे और चार बजे तक के लिए स्थगित किया गया। आखिर में सदन को मंगलवार (3 फरवरी) तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
संंबंधित वीडियो