Last Updated:
सलीम खान को हल्के ब्रेन हैमरेज और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां फिलहाल उनकी हालत स्टेबल है. इस मुश्किल घड़ी में शाहरुख खान समेत कई फिल्मी हस्तियां उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचीं. दूसरी ओर, सलमान खान और उनका परिवार अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सलीम साहब की निजी मेडिकल जानकारी पब्लिक करने से काफी नाराज हैं. परिवार ने प्राइवेसी का हवाला देते हुए भविष्य में बिना अनुमति कोई भी जानकारी शेयर न करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
शाहरुख, खान परिवार के करीबी हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के गलियारों से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआत में खबरें आई थीं कि उन्हें 17 फरवरी को भर्ती किया गया था और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जिससे फैंस काफी परेशान हो गए थे. हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने साफ किया कि सलीम साहब को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से उन्हें कुछ झटके भी आए थे. डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें एहतियात के तौर पर वेंटिलेटर पर रखा गया था ताकि उनकी स्थिति स्टेबल रहे. अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है और उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है, लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा.
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचने लगीं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. शाहरुख और सलमान की पुरानी दोस्ती जगजाहिर है, ऐसे में शाहरुख का इस मुश्किल वक्त में खान परिवार के साथ खड़ा होना फैंस का दिल जीत रहा है. सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कई और करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी लगातार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं ताकि इस दिग्गज लेखक की सलामती की दुआ कर सकें.
View this post on Instagram
![]()










