दुद्धी, सोनभद्र/एबीएन न्यूज। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में दो दिवसीय 51वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सरवन कुमार यादव, क्रीड़ा प्रभारी सावित्री बाई फुले राजकीय पीजी कॉलेज चकिया द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बालरूप यादव एवं डॉ. रमेश स्वपनील, शारीरिक शिक्षा विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर सामूहिक माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।
समारोह के प्रथम दिवस विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर सहित अन्य दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने छात्रों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार, डॉ. मिथलेश गौतम, डॉ. विवेकानंद, डॉ. सचिन, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. राकेश कन्नौजिया, डॉ. दिनेश चंद, डॉ. गीता सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
![]()











