Samsung ने अपने नए Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में तीन मॉडल- Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra पेश किए गए हैं। शामिल होंगे। सैमसंग की नई गैलेक्सी सीरीज का सीधा मुकाबला पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुई iPhone 17 series से माना जा रहा है। Galaxy S26 को पिछले मॉडल की तुलना में कई नए अपग्रेड दिए गए हैं। आइए इस फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
प्रोसेसर
चिपसेट की बात करें तो, Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर ‘Made for Galaxy’ ब्रांडिंग के साथ दिया गया है। वहीं S26 और S26+ को Exynos 2600 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।
कैमरा
Galaxy S26: 50 MP (वाइड), 12 MP (अल्ट्रा वाइड), 10 MP (टेलीफोटो), 12 MP (फ्रंट)
Galaxy S26+: 50 MP (वाइड), 12 MP (अल्ट्रा वाइड), 10 MP (टेलीफोटो), 12 MP (फ्रंट)
Galaxy S26 Ultra: 200 MP (वाइड), 50 MP (अल्ट्रा वाइड), 50/10 MP (टेलीफोटो), 12 MP (फ्रंट)
बैटरी और चार्जिंग
S26 Ultra: 5,000mAh बैटरी (पिछले मॉडल जैसी), लेकिन इस बार 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो सकता है।
S26+: 4,900mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।
S26: 4,300mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग।
डिस्प्ले
S26 Ultra: 6.9 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले
S26+: 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन
S26: 6.3 इंच QHD+ AMOLED पैनल
कीमत
Galaxy S26: ₹87,999
Galaxy S26+: ₹1,19,999
Galaxy S26 Ultra: ₹1,39,999












