Last Updated:
राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद अपने काम में जुट गए हैं. उन्होंने हाल में ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग शुरू की. इन सबके बीच, राजपाल ने एक नए पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वह कुछ नया करने जा रहे हैं. यह उनके दिल के काफी करीब है. इस जर्नी में फैंस और सपोर्टर्स को शामिल करना चाहते हैं.
राजपाल यादव ने नई शुरुआत करने जा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)
मुंबई. राजपाल यादव 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में जमानत पर हैं. 18 फरवरी को जेल से बाहर आने के बाद वह अपने काम पर जुट गए हैं. हाल में उन्होंने वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद कयास लगाए कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इसके अलावा, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के टीजर और पहले गाने की झलक भी शेयर की. अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं.
राजपाल यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “एक नई शुरुआत, मैं आज जो कुछ भी हूं, आप सबके हमेशा मिलने वाले प्यार और साथ की वजह से हूं. मैं एक ऐसे सफर की तरफ कदम बढ़ा रहा हूं, जो मेरे दिल के बहुत करीब है. जल्दी ही एक नया सिलसिला शुरू होने वाला है और मैं इस सफर में आप सबको शामिल करने के लिए बेकरार हूं.”
राजपाल यादव कुछ नया करने जा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)
इससे पहले, राजपाल यादव ने अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और मुंबई में अपने 30 साल के सफर को याद किया. वीडियो में राजपाल यादव कहते हैं, “आप सबके प्यार और आशीर्वाद से, मैं फिर से काम पर लौट आया हूं.”
राजपाल यादव ने जताया फैंस का आभार
राजपाल यादव ने इस वीडियो में अपने 30 साल के करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में बात की और बताया कि मुश्किल वक्त में मुंबई शहर ने हमेशा उनका साथ दिया. उन्होंने अपने फैंस और सभी शुभचिंतकों का आभार भी जताया. फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, राजपाल ने शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में अपनी भतीजी की शादी के बाद मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है. राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला संदेश शेयर किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया. इंस्टाग्राम पर उन्होंने हिंदी में लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद.”
क्या है राजपाल यादव का चेका बाउंस मामला
राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और कर्ज चुकाया नहीं गया. कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक, बाद में दिए गए सात चेक बाउंस हो गए. साल 2024 में कोर्ट ने राजपाल यादव को बकाया चुकाने के लिए गंभीर कदम उठाने का निर्देश दिया था, लेकिन फरवरी 2026 में कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया, क्योंकि कई बार वादे के बावजूद रकम नहीं चुकाई गई.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
![]()











