मुंबई. ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की नई फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. सुदीप्तो ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में एक छोटे गांव की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें अंधविश्वास, बलि और तांत्रिक गतिविधियों को दिखाया गया है. फिल्म को शीलादित्य मौलिक ने डायरेक्ट किया है. ट्रेलर में अंजलि पाटिल समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं. ट्रेलर ‘चरक मेला’ की पृष्ठभूमि में रचा गया है. मेला एक पारंपरिक उत्सव है, जिसमें लोगों की गहरी आस्था है. लोग जानलेवा रस्में निभाते हैं. ट्रेलर पूरी तरह से चौंकाने और हैरान करने वाला है. ‘चरक’ का ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, वैसे और डार्क और डरावना होता जाता है. ट्रेलर कहानी आस्था और कट्टरता, भक्ति और विनाश के बीच की महीन रेखा पर सवाल खड़े करती है.
![]()










