बॉलीवुड के स्वर्णिम युग की अमिट धरोहर ‘परदेसी परदेसी’ गीत सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि बिछड़न के दर्द का वह आईना है, जिसमें हर प्रेमी ने कभी न कभी खुद को देखा है. 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ का यह गीत आमिर खान और करिश्मा कपूर के अभिनय से सजा वह अमर नगीना है, जो आज भी दिलों पर राज करता है. उदित नारायण, अलका याग्निक और सपना अवस्थी की आवाज में रचा यह गीत नदीम-श्रवण की जादुई संगीत रचना है, जिसके बोल समीर ने लिखे थे. 7 मिनट 28 सेकंड का यह महागीत जब बजता है, तो एक पल को लगता है जैसे समय ठहर गया हो और हम उसी पुराने जमाने के रोमांटिक दौर में खो गए हों. खास बात यह है कि निर्माताओं को यह गाना पसंद नहीं आया था और उन्होंने इसे हटाने को कहा, लेकिन संगीतकार नदीम-श्रवण ने दांव लगाकर इसे फिल्म में रखा और यह गीत सुपरहिट साबित हुआ .
![]()










