04:46 AM, 28-Feb-2026
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की अपील- तत्काल युद्धविराम की मांग
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल में भड़की भीषण झड़पों के बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने तुरंत संघर्ष विराम की अपील की है। पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों के बीच हिंसा के बढ़ते स्तर पर गहरी चिंता जताई। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हो रही हिंसा और उससे आम नागरिकों पर पड़ रहे असर को लेकर बेहद चिंतित हैं। प्रवक्ता के अनुसार, महासचिव ने तत्काल शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया है और दोनों पक्षों से अपील की है कि वे अपने मतभेदों को बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाएं।
03:14 AM, 28-Feb-2026
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का वीडियो वायरल
इस वीडियो में पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांतों में किए गए हवाई हमलों के दृश्य दिखाए गए हैं।
VIDEO | Afghanistan’s Taliban-led Defence Ministry releases footage of strikes on Pakistani targets.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/alqC13PuYD
— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026
02:06 AM, 28-Feb-2026
पाकिस्तान-अफगानिस्तान विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ‘मैं जरूर हस्तक्षेप कर सकता था, लेकिन मेरा पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छा तालमेल है। उनके पास एक बेहतरीन प्रधानमंत्री, एक शानदार जनरल और एक महान नेता हैं। ये ऐसे लोग हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान वर्तमान में बेहद अच्छे प्रदर्शन कर रहा है।’
#WATCH | On Pakistan-Afghanistan conflict, US President Donald Trump says, “I would (intervene). But I get along with Pakistan very very well. They have a great Prime Minister, a great General. They have a great leader. Two of the people that I really respect a lot. Pakistan is… pic.twitter.com/LjPXCVmdJs
— ANI (@ANI) February 27, 2026
01:51 AM, 28-Feb-2026
दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अफगानिस्तान के साथ खुली जंग में है। यह बयान तब आया जब इस्लामाबाद के अनुसार, अफगान तालिबान द्वारा सीमा पार हमले के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमलों में 270 से अधिक तालिबान लड़ाकों को मार गिराया और 400 से अधिक को घायल कर दिया।
दूसरी ओर, अफगानिस्तान के तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि अफगान बलों ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान के भीतर महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
अफगान तालिबान ने गुरुवार देर रात सीमा के पास कई चौकियों पर हमला किया था, जिसका उद्देश्य कथित तौर पर रविवार को अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों का बदला लेना था। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के ‘ऑपरेशन गज़ब अल हक’ के तहत काबुल, कंधार और पक्तिया में लक्ष्यों को निशाना बनाया।
01:27 AM, 28-Feb-2026
पाकिस्तान के सूचना मंत्री का बड़ा आरोप
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने अफगान तालिबान शासन पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह शासन गुलामी को संस्थागत बनाता है और महिलाओं व अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उन्मूलन का ताना-बाना बुनता है। मंत्री ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए अकारण हमलों का पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया, जिसके परिणामस्वरूप हमलावरों को निष्क्रिय कर दिया गया और कई दुश्मन चौकियों पर कब्जा कर लिया गया।
01:17 AM, 28-Feb-2026
PAK-Afghanistan War Update LIVE: पाकिस्तान के सूचना मंत्री का अफगान तालिबान पर सीमा पार आतंकवाद बढ़ाने का आरोप
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति जारी है। दोनों देशों की तरफ से जवाबी हमलों के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स सबसे पहले …











