Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले भी उनकी फिल्में धमाल मचा चुकी हैं. जिन्हें आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह इन दिनों हिट की गारंटी बने हुए हैं. धुरंधर के बाद अब फैंस उनकी ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक्साइटेड हैं. लोग उनकी एक्टिंग के फैन हो जाते हैं. अब धुरंधर 2 को लेकर भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं. इससे पहले आप नेटफ्लिक्स पर उनकी ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में देख सकते हैं.

रणवीर सिंह की धुरंधर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब उनकी अगली फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है. लेकिन अगर आप इससे पहले उनकी दमदार अवतारों वाली फिल्में देखना चाहते हैं, तो वह सभी नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं.

इन फिल्मों में पहली है. साल (2025) में आई धुरंधर. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में रणवीर सिंह ने अपने रोल में जान फूंक दी थी. अपने रोल में वह पंजाब से निकलकर एक खतरनाक मिशन में फंस जाता है. फिल्म ने बंपर कमाई की थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरी है साल 2018 में आई पद्मावत, फिल्म में रणवीर सिंह ने खिलजी का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म उनके करियर के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.\

साल 2021 में उनकी फिल्म 83 रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने कपिल देव का रोल निभाया था. ये फिल्म कपिल पर बनी बायोपिक है. कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म भारत की 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत की कहानी को बयां करती है.

अगली है, लेडीज वर्सेज रिकी बहल साल 2011 में आई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में ठगी का रोल निभाकर उन्होंने साबित कर दिया था कि उनमें एक्टिंग टैलेंट की कमी नहीं है.

साल 2014 में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की गुंडे ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. अली अब्बस जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1970 के दशक के कोलकाता की पृष्ठभूमिक पर आधारित है.

आज इडंस्ट्री में रणवीर सिंह सबसे दमदार और बहुमुखी कलाकारों में गिने जाते हैं. अपने करियर में उन्होंने कई तरह की फिल्मों में काम किया है, लेकिन ऐतिहासिक और पीरियड फिल्मों में उनके निभाए किरदार खास तौर पर चर्चा में रहे हैं.
![]()










