Last Updated:
टीवी और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस ने 4 साल पहले बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया संग शादी रचाई थी. अब खबर है कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है.
हंसिका मोटवानी को लेकर चौंकाने वाली खबर
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया से 4 साल पहले शादी की थी. लेकिन अब एक्ट्रेस अपने पति से अलग हो गई हैं. खबर सामने आई है कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं.
शादी के तीन साल बाद ही हो गए थे अलग
हंसिका और सोहेल ने साल 2022 में दिसंबर में जयपुर के मुंडोता किले और महल में एक भव्य शादी रचाई थी. बीते साल भी उनके अलग होने को लेकर खबरें सामने आई थी. इस बात का भी खुलासा हुआ था कि हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोहेल संग अपनी सारी फोटोज और वीडियो भी डिलीट कर दिए थे. लोगों के बीच खूब अफवाहें थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं. लेकिन किसी ने भी सामने आकर नहीं बताया था कि दोनों का तलाक हो चुका है. सा
कोर्ट ने दे दी मंजूरी
हंसिका और सोहेल ऑफिशियली अलग हो चुके हैं. अब मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दे दी है. कपल की शादी भी काफी चर्चा में रही थी. शादी के कुछ समय बाद भी दोनों के अनबन की खबरें सामने आई थीं. कहा जाता है कि दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था. दोनों के लाइफस्टाइल भी एक दूसरे से काफी अलग थे. साथ रहना दोनों के लिए ही मुश्किल हो गया था और दोनों ने तलाक ले लिया.
बता दें कि तलाक के बाद अब तक हंसिका मोटवानी ने किसी भी तरह की एलिमनी की मांग नहीं की. कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके वकील अदानान शेख मौजूद रहे. बता दें कि सोहेल की यह दूसरी शादी थी. हंसिका से पहले उन्होंने रिंकी बजाज संग शादी की थी. रिंकी और हंसिका के बीच तो काफी अच्छी दोस्ती थीं, लेकिन हंसिका और सोहेल का कहना था कि उन दोनों के बीच कभी दोस्ती नहीं रही.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()













