नई दिल्ली. सोनू निगम की आवाज से सजा गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ सिर्फ एक दर्द से भरा गाना ही नहीं है, बल्कि यह उन लाखों आशिकों के टूटे दिलों की पुकार है, जिन्होंने कभी न कभी प्यार में धोखे का दर्द सहा है. 1995 की फिल्म ‘बेवफा सनम’ का यह गाना आज भी जब किसी के कानों में इसकी धुन पड़ती है, तो रोंगटे खड़े कर देता है. 5 मिनट 11 सेकंड लंबा यह गाना बॉलीवुड के इतिहास के सबसे असरदार सैड सॉन् में गिना जाता है. बता दें, इस गाने की सबसे बड़ी ताकत सोनू निगम की आवाज है.
![]()










