मीरजापुर/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री A K Sharma ने मिर्जापुर के Ashtabhuja Guest House परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में पटेल चौराहा का सौंदर्यीकरण, विंध्याचल बरतर क्षेत्र में जोनल कार्यालय का निर्माण, ओझला पुल का सुंदरीकरण तथा अहिल्याबाई होल्कर पार्क का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश में “विरासत के साथ विकास” और “आस्था के साथ व्यवस्था” की अवधारणा को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और स्वच्छता, संस्कृति और समृद्धि को साथ लेकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसी सोच के तहत धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि उन्होंने Vatican City और Rome जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक शहरों का भी दौरा किया है। अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से Vindhyachal Dham का विकास हो रहा है, वह इन शहरों से भी अधिक भव्य और आकर्षक रूप में सामने आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में वाराणसी, अयोध्या और विंध्याचल में कॉरिडोर और आधारभूत ढांचे का जो विकास हुआ है, वह उल्लेखनीय है।
मंत्री ने बताया कि चौबे घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और घंटाघर क्षेत्र में पक्के घाटों का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मड़िहान तहसील में 765 केवीए क्षमता का विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत किया गया है, जो उत्तर प्रदेश का चौथा ऐसा उपकेंद्र होगा। इसके अलावा विंध्याचल विद्युत उपकेंद्र में अतिरिक्त 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर क्षमता बढ़ाई गई है और 30 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी वृद्धि की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था को मजबूत और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक Ratnakar Mishra, विधायक Ramashankar Singh Patel, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष Sohan Shrimali, जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज तथा नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष Shyam Sundar Kesari सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
![]()














