रेणुकूट/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। Grasim Industries लिमिटेड रेणुकूट द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्थान के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग तथा प्रमुख मानव संसाधन राजीव दुबे के मार्गदर्शन में CSR विभाग द्वारा अंगीकृत ग्रामसभाओं में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में विकास खंड म्योरपुर के मकरा ग्रामसभा में संस्थान के CSR विभाग की ओर से 20 महिला प्रशिक्षुओं को निःशुल्क ब्यूटीशियन किट वितरित की गई। इस अवसर पर संस्थान की एसएच मानव संसाधन श्रीमती ज्योत्सना सिंह की उपस्थिति में CSR विभाग की अधिकारी चांदनी निर्मल तथा अर्चना तिवारी सहित अन्य सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
बताया गया कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से CSR विभाग द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया, जिसमें महिलाओं को छह माह तक ब्यूटीशियन का व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुशल प्रशिक्षिका के रूप में पुनिता गुप्ता ने महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी महिला प्रशिक्षुओं को उपहार स्वरूप ब्यूटीशियन किट प्रदान की गई, जिससे वे अपने गांव या आसपास के क्षेत्रों में स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस अवसर पर महिला प्रशिक्षुओं ने छह माह के प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए और संस्थान के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधान राम भगत यादव, सीता देवी यादव सहित कई ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। संस्थान की ओर से सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि भविष्य में भी ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
![]()














