10:36 AM, 06-Feb-2025
जाम की वजह से लोग परेशान
महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही निकल गए, लेकिन शास्त्री पुल जाम लगा होने की वजह से काफी परेशानी हुई। आज से ऑफलाइन क्लास भी शुरू कर दी गई हैं। नाैकरी पेशा लोगों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लोगों का कहना है महाकुंभ को लेकर सहयोग की भावना है लेकिन कई-कई दिन जाॅब से छुट्टी तक भी लेनी पड़ रही है।
08:34 AM, 06-Feb-2025
अब तक 39 करोड़ से ज्यादा ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
महाकुंभ 2025 में पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना जारी है। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ 2025 के पहले 24 दिनों में 39 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। गंगा, यमुना और ‘रहस्यमय’ सरस्वती नदियों का पवित्र संगम – यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम है।
#WATCH | Prayagraj | Devotees continue to arrive at Triveni Sangam to take a holy dip at #MahaKumbh2025
Over 39 crore devotees have taken a holy dip in Triveni Sangam – the sacred confluence of rivers Ganga, Yamuna and ‘mystical’ Saraswati in the first 24 days of the… pic.twitter.com/2UDbxjraob
— ANI (@ANI) February 6, 2025
06:59 AM, 06-Feb-2025
अनि अखाड़े में हुए चुनाव
महाकुंभ के दौरान वैष्णवों के सबसे बड़े दिगंबर अनि अखाड़े ने करीब 550 साल पुरानी परंपरा को छोड़कर लोकतांत्रिक ढांचे की ओर कदम बढ़ाया है। अनि अखाड़े में भी अब न सिर्फ सभी पदों के लिए चुनाव होगा बल्कि उनका कार्यकाल भी 12 साल के लिए तय कर दिया।
06:28 AM, 06-Feb-2025
Mahakumbh 2025 Live: अब तक 39 करोड़ से ज्यादा ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं का आना जारी
आज महाकुंभ का 25वां दिन है। श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 39 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी भी पावन स्नान कर चुके हैं। यूपी सरकार ने अनुमान व्यक्त किया था कि इस बार के महाकुंभ में 45 लोग तीर्थराज में आकर डुबकी लगाएंगे। इस लिहाज से आंकड़ा लक्ष्य से करीब है।