12:14 PM, 07-Feb-2025
एनडीए सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात
आज संसद में भाजपा, जेडी(यू) और NDA के सहयोगी दलों से बिहार के लगभग 30 सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
#WATCH दिल्ली: आज संसद में भाजपा, जेडी(यू) और NDA के सहयोगी दलों से बिहार के लगभग 30 सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। pic.twitter.com/XYbfpy3OK6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025
11:58 AM, 07-Feb-2025
अमेरिका से लौटे भारतीयों के मुद्दे पर विदेश मंत्री के इस्तीफे की मांग
नगीना सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, ‘हम लंबे समय से सुन रहे हैं कि विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। अमेरिका ने जिस तरह भारत का अपमान किया है वह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह सब भारत में बढ़ती हुई बेरोज़गारी के कारण हुआ है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। विदेश मंत्री ने जिस तरह से बातों को घुमाने का प्रयास किया था, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए कि जब अमेरिका से हमारे इतने अच्छे संबंध हैं तो फिर क्यों वहां भारतीय नागरिकों के साथ इतना बुरा व्यवहार किया गया? मैं विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग करता हूं।’
11:29 AM, 07-Feb-2025
मछुआरों को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
विपक्षी सांसदों ने श्रीलंकाई सेना द्वारा पकड़े गए भारतीय मछुआरों को वापस लाने की मांग को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने श्रीलंकाई सेना द्वारा पकड़े गए भारतीय मछुआरों को वापस लाने की मांग को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/Tdi1W4k20E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025
11:02 AM, 07-Feb-2025
संसद की कार्यवाही शुरू
संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में फिलहाल प्रश्नकाल चल रहा है।
10:43 AM, 07-Feb-2025
लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार और अमेरिकी सैन्य निर्वासन पर भारत की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तत्काल बयान की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया।
10:38 AM, 07-Feb-2025
Parliament Budget Session Live: अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों का मुद्दा, विदेश मंत्री के इस्तीफे की मांग
Parliament Budget Session 2025 live News in Hindi: बीते दिन संसद के दोनों सदनों में अमेरिका से वापस भेजे गए अवैध भारतीय अप्रवासियों के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में मामले में बयान दिया था। उन्होंने आगे की रणनीति का खुलासा किया था। आज भी इस मुद्दे पर संसद की कार्यवाही के हंगामेदार रहने के आसार हैं।